गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर पुलिस ने एमपी ऑनलाइन सेंटरों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में चार संचालकों को गिरफ्तार किया है। सेंधवा शहर थाने के प्रभारी राजेश यादव ने बताया एक सूचना पर मिथुन वास्कले, रमेश डोडवे, नीलेश बर्डे और यश शर्मा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि सेंधवा के नायब तहसीलदार जगदीश रंधावा ने पूर्व में शिकायत आवेदन दिया था, जिसमें उक्त चारों एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालकों के विरुद्ध फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जिला अस्पताल बड़वानी के नाम से बनाने का आरोप था। प्रकरण दर्ज कर की गई विवेचना में सैकड़ों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना कर देना पाया गया था। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 4 कंप्यूटर सिस्टम, चार प्रिंटर और 4 मोबाइल भी जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *