गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना-चांदी में मिश्रित रंगत

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। इस दौरान सोना 200 रुपये महंगा तथा चांदी 350 रुपये घटकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 52450 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 52650 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 60450 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 60100 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 52800 नीचे में 51350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 61000 तथा नीचे 60000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1751 डॉलर तथा चांदी 2115 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *