गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी की हत्या कर फरार पति निवाडी जिले से गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को देवलौंद पुलिस ने निवाड़ी जिले के करेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामकिशोर पटेल ने 12 नवंबर को अपनी पत्नी सरस्वती पटेल की जंगल में हत्या कर सिर अलग कर दिया था और गड्ढा खोदकर दोनों को अलग-अलग दफना दिया था। पुलिस को शव मिलने पर अपराध दर्ज कर पति को खोजा, तो वह गायब मिला। पुलिस ने खोजकर कल शाम रामकिशोर को करेली जिला निवाड़ी से गिरफ्तार किया। रामकिशोर ने पत्नी की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है और हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *