गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट एवं मारपीट में व्यक्ति की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत गैलक्सी होटल के पास सिनर्जी कंपनी के ओएचडी के साथ मोबाइल लूट की घटना एवं मारपीट से उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे पुलकित ने बताया की उनके पिता राजेश शर्मा डेढ़ वर्ष से सिनर्जी स्टील कंपनी में एचओडी के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी बाइक से अपने किराए के मकान सोना विहार हनुमान सर्किल की तरफ आ रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में एम आई ए स्थित एक होटल के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके मोबाइल को लूटने का प्रयास किया जिस पर राजेश शर्मा ने अपना मोबाइल उन्हें दे दिया और उन्हें छोड़ देने की मिन्नत करता रहा लेकिन जैसे ही वह जाने लगा उन्होंने उसके सर पर दो हॉकी से हमला कर दिया। वहीं हाकी में नुकीले तार लगे हुए थे।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे आज सुबह मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि थाने पर सूचना मिली की राजेश नाम के व्यक्ति के साथ होटल गैलेक्सी के पास मारपीट का मामला हुआ और उसके मारपीट पर चोट लगी जिसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *