दो की हुई शिनाख्त, एक महिला का वारिश न होने पर समाजसेवी ने किया अंतिम संस्कार
फतेहपुर : फतेहपुर में चार दिन के अंदर 5 शव मिले, जिसमें दो की शिनाख्त हो गई। महिला सहित तीन शवों की पहचान होना अभी बाकी है। समाजसेवी ने अज्ञात महिला का कोई वारिश न होने पर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं अन्य बॉडी की तलाश में पुलिस लगी है।
खागा थाना क्षेत्र के बड़े भीट बाबा रेलवे लाइन पर 17 नवंबर को एक युवक का शव मिला था, जिसकी पुलिस ने शिनाख्त करने के साथ पोस्टमार्टम कराया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गांव आरटीओ आफिस के पीछे एक मंदिर के पास नाले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव 17 नवंबर को मिला था। समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। महिला का कोई वारिश न होने के कारण समाजसेवी ने अंतिम संस्कार कराया।
वहीं हुसैनगज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास सड़क किनारे 18 नवंबर को एक युवक का शव मिला था। जिसकी कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने शिनाख्त बाबूलाल के रूप में की थी। वह मजदूरी करता था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
वहीं सुल्तानपुर घोष थाना में 19 नवंबर को दो जगह पर शव मिला। अफोई चौकी के पास राम गंगा नहर में युवक का शव मिला। वहीं चौकी चौराहा से सौ कदम दूर पेड़ से युवक लटकता हुआ युवका का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 8 घंटे बाद एक युवक के शव की शिनाख्त समीर के रूप में हुई
फतेहपुर में चार दिन में मिले पांच शव
