दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत बरक्वाइन गांव में खेत में बनी एक झोपड़ी में आज अचानक आग लगने से उसमें सो रही ढाई वर्षीय एक मासूम बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत बरक्वाइन गांव में बक्सवाहा क्षेत्र के गोगवारा गांव निवासी हल्ले भाई लोधी अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर कृषि कार्य करता था कि अचानक दोपहर में झोपड़ी में आग लग गयी, जिससे झोपड़ी में रखी खाद्य सामग्री, उसकी बाइक एवं उसमें सो रही ढाई वर्षीय मासूम बालिका प्रियांशी लोधी की मौत हो गई। आग बुझाने के काफी प्रयासों के बाद भी ना तो आग पर काबू पाया जा सका और ना ही मासूम को बचाया जा सका। पुलिस द्वारा इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण अज्ञात है।
झोपड़ी में लगी आग से मासूम की मौत
