अलवर : राजस्थान में अलवर जिले की हरसोरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ताराचन्द शर्मा ने बताया कि 15 एवं 16 नवम्बर की रात्रि को थानाधिकारी थाना हरसौरा को पीसीआर अलवर के जरिये मोबाईल सुचना मिली कि बसई चौहान से डांगीवास जाने वाले रास्ते पर एक मरा हुआ व्यक्ति पड़ा हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां लोगों ने मृतक युवक की पहचान रामअवतार मीणा, निवासी दूनवास थाना मुण्डावर के रूप में की। मृतक का सिर कुचला हुआ था। पुलिस टीम ने दौराने अनुसंधान घटनास्थल एंव ग्राम बसई चौहान पर आने जाने रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा संदिग्ध मोबाईल नम्बरों को पता लगाया जाकर तकनिकी सहायता से विश्लेषण किया गया, जिस पर एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर गहनता से नजर रखी गई एवं मुकदमा हाजा में गहनता से पुछताछ की गई।
पूछताछ के दौराने मुल्जिम जितेन्द्र कुमार मीणा उर्फ निन्नी निवासी बसई चौहान थाना हरसौरा जिला ने शराब पीलाकर भारी पत्थर उठाकर मृतक की छाती पर वार किया एवं पत्थर से सिर कुचलकर जान से मारना स्वीकार किया। जिस पर प्रकरण में जितेन्द्र कुमार मीना को गिरफ्तार किया गया।
ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
