गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चलती कार में लगी आग, सभी सवार सुरक्षित

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पदमनिया गांव में आज शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गयी और कार धू-धू कर जलने लगी। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंहपुर गांव के उप सरपंच यादवेन्द्र पाण्डेय परिवार सहित कार से शहडोल जा रहे थे। तभी रास्ते में कार में धुआँ भर गया, तो सभी सवार कार से उतर गए। इसी बीच कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। दुर्घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *