गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी एवं चार बच्चों की हत्या कर खुद ने की आत्महत्या

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में झाडोली गांव में एक युवक के अपने चार बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं ने भी आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार झाडोली गांव की गोल नेडी ढ़ाणी निवासी प्रकाश गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा एवं उनके बच्चे गणेश (पांचवर्ष) पुष्कर (चारवर्ष) रोशन (दोवर्ष) और चार महीने के गंगाराम के शव मकान के अंदर मिले है। घटना की सूचना पर थानाधिकारी गोपाल व्यास, तहसीलदार रविन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पड़ोसियों ने सुबह प्रकाश के घर के आंगन में कोई हलचल नहीं देख घर के अंदर जाकर देखा तो प्रकाश और दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे वहीं उसकी पत्नी दुर्गा और दो बच्चों के शव जमीन पर पडे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि प्रकाश खाना बनाने का काम करता था लेकिन पिछले चार-पांच महीने से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस मामले में जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *