गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 8 की मौत

पटना : बिहार के वैशाली जिले में महनार-हाजीपुर रोड पर नयागांव टोला के समीप विशेष नमाज अदा कर रहे कुछ लोग एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस मे सोमवार को दी। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात लोग नमाज पढ़ने के लिए एक पेड़ के नीचे इकट्ठा हुए थे तभी अचानक एक ट्रक उनको रोंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान वर्षा कुमारी (8), सुरुचि कुमारी (12), अनुष्का कुमारी (8), शिवानी (8), खुशी कुमारी (10), चंदन कुमार (20), कोमल कुमारी (10) और सतीश कुमार (17) के रूप में की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजो देने की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुआवजा देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *