गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनभद्र में सड़क हादसे में तीन मरे

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में एसयूवी की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार भाई बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया की ओबरा निवासी वसीम (25) अपनी सगी बहन हिना (22) और भांजी एस्मा (20) को बाईक पर बैठा कर बीती मध्य रात्रि ओबरा-चोपन मार्ग पर जा रहा था कि सुभाष पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बोलेरो से भीषण टक्कर हो गयी।
हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भेजा जहां इलाज के दौरान तीनो की मौत हो गई। पुलिस ने बोलोरो चालक राजेश कुमार निवासी ओबरा को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *