गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी के लिए भाई का मर्डर

5 महीने पहले जेल से छूटकर आया था घर, खुद की गर्दन पर भी किए कई वार
बरेली :
बरेली में भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी ने कमरे में छिपकर जान बचाई। घटना के बाद खुद कुल्हाड़ी से गर्दन पर मारकर घायल कर लिया। पड़ोसियों ने बताया कि छोटा भाई हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काटकर 5 महीने पहले घर आया था। दोनों भाइयों के बीच पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना भमोरा थाना क्षेत्र की है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। घायल की पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों में पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था।
हत्या मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर के रहने वाले हिमाचल, दूसरे गांव फिरोजपुर के रहने वाले मेवाराम की पत्नी को भगा लाया था। इस महिला पर पहले पति से ओम प्रकाश बेटा था। जिसके बाद हिमाचल से भी एक बेटा धर्मवीर पैदा हुआ था। जिसके बाद धर्मवीर की शादी भगवानदेई (42) से हुई। मगर छोटे धर्मवीर ने गांव के ही सियारात लोधी की लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर दी। हत्या के मामले में 20 साल की उम्र कैद की सजा हुई थी। सजा सुनाए जाने से पहले धर्मवीर (21) की शादी हो चुकी थी। मगर, गौना नहीं हुआ था। सजा सुनाए जाने के बाद परिजन की सहमति पर धर्मवीर की पत्नी को जेठ ओमप्रकाश से शादी करा दी। अब महिला के दो बेटी और दो बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *