गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान में ट्रक घुसा, दो की मौत तीन घायल

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया में आज शाम अचानक एक ट्रक के घर में घुस जाने से एक महिला एवं बच्ची की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हिंडोरिया में शाम को पटेरा की ओर से सीमेंट लेकर दमोह की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक ही अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर बने याकूब खान के मकान में घुस गया।

मकान में एक सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था। दुर्घटना में शवाना बी नाम की महिला एवं एक बच्ची सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर शवाना बी एवं बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन अन्य का इलाज चल रहा है। अभी भी मकान के अंदर कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रक को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक घटना स्थल से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *