मर्जी से शादी की, पेरेंट्स को करती थी जलील; गोली मारकर सूटकेस में फेंकी लाश
मथुरा : मथुरा के आयुषी चौधरी हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस के मुताबिक उसे पिता ने ही गोली मारी थी। वारदात में मां ने भी साथ दिया था। हत्या दिल्ली के बदरपुर स्थित घर पर की गई। बाद में लाश को लाल सूटकेस में पैक करके 150 किलोमीटर दूर मथुरा जिले के राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया था। 18 नवंबर को आयुषी की लाश बरामद हुई थी।
दो दिन बाद मां और भाई ने आकर की शिनाख्त
रविवार को मथुरा में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची आयुषी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद परिवार बिना किसी से बात किए सीधे पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गया। मीडिया ने सवाल करने की कोशिश की, लेकिन मां और भाई कुछ भी नहीं बोले।
एक कॉल से आयुषी तक पहुंची पुलिस
दिल्ली से मथुरा पुलिस के पास एक कॉल आई थी। इसमें सूटकेस में मिली मृत लड़की के परिवार के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस दावा कर रही है कि मुखबिर ने यह कॉल किया था। हालांकि एक बात यह भी सामने आ रही है कि आयुषी के ही किसी परिचित ने मथुरा पुलिस को फोन करके जानकारी दी।
100 पुलिस कर्मियों की टीम ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
सूटकेस में मिली लाश का खुलासा मथुरा पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज था। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद भी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तभी पुलिस को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। यह सूचना ही पुलिस के लिए काफी थी। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम लड़की के घर पहुंची।
पिता ही निकला आयुषी का हत्यारा
