गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पराली जलाने पर नौ किसानों को नोटिस

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में खेतों में पराली जलाने के आरोप में नौ किसानों को किसान सम्मान निधि को रोकने का नोटिस दिया गया है। उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने सोमवार को बताया कि पर्यावरण दूषित न हो और खेतों में जैविक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शासन ने पराली को खेतों में न जलाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन द्वारा इसकी निगरानी करने और जलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भी ही कहा है। बावजूद इसके बाद भी कई किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने के में नौ किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रोकने के संबन्ध में नोटिस दिया गया हैं और इन्हें मिलने वाली कृषि विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
उपनिदेशक कृषि श्री पटेल ने बताया कि पराली जलाने के रोकथाम करने में लापरवाही बरतने के आरोप कृषि विभाग के आठ तकनीकी सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व में सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पराली जलाने की घटनाओं को रोक लगाएंगे। बावजूद इसके कुछ कर्मचारियों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस काम में शिथिलता बरत रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *