गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली : दिल्ली की विशेष अदालत में यहां के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित हो गयी। याचिका में उन्होंने जेल के सीसीटीवी फुटेज बाहर आने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने के लिए मांग की है। आरोपी सत्येंद्र जैन की ओर से धार्मिक मान्यता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और मेडिकल जांच कराने के लिए तिहाड़ केंद्रीय कारागार के डीजी एवं अधीक्षक को निर्देश देने के लिए भी आवेदन दायर किया गया है। दोनों आवेदनों पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।
इन मामलों पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के अवकाश पर होने से मामले को मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने शनिवार को जांच एजेंसी को सत्येंद्र जैन की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर तिहाड़ जेल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज बाहर करने का आरोप लगाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री की जमानत अर्जी के दौरान ईडी ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल के अंदर विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। अदालत ने ईडी और जैन को इस संबंध में हलफनामों और वीडियो की कोई भी सामग्री सार्वजनिक तौर पर बाहर नहीं करने का आदेश दिया था। जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *