गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई। चीन में नए कोविड प्रतिबंधों की घोषणा के बावजूद निवेशकों के जोखिम उठाते हुए किए गए निवेश की बदौलत वैश्विक बाजार में लौटी तेजी के प्रभाव से स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, एफएमसीजी, आईटी, धातु और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से शेयर बाजार के पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट का सिलसिला आज थम गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 274.12 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी लेकर 61418.96 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 84.25 अंक अर्थात 0.46 प्रतिशत मजबूत होकर 18244.20 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली कंपनियों तो लिवाली हुई लेकिन छोटी कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान मिडकैप 0.48 प्रतिशत की बढ़त लेकर 25,217.18 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत गिरकर 28,723.25 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3608 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1641 में तेजी जबकि 1807 में गिरावट रही वहीं 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 36 कंपनियां हरे जबकि शेष 14 लाल निशान पर रहे।
बीएसई में 15 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.63, सीडी 0.30, एफएमसीजी 0.58, इंडस्ट्रियल्स 0.46, आईटी 0.75, ऑटो 0.36, कैपिटल गुड्स 0.54, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.67, धातु 0.82, टेक 0.70 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.69 प्रतिशत चढ़ गए वहीं दूरसंचार 0.33, यूटिलिटीज 1.02, तेल एवं गैस 0.04, पावर 1.02 और रियल्टी समूह 1.02 प्रतिशत लुढ़क गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.95, जर्मनी का डैक्स 0.63, जापान का निक्केई 0.61 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *