गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को वन विभाग के एक अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मानसा के बुढलाडा खंड अधिकारी इकबाल सिंह के खिलाफ एक ग्रामीण चरवाहे ने शिकायत की थी कि वन अधिकारी ने उस पर सरकारी टाहली चोरी का आरोप लगाकर 27000 रुपये मांगे थे अन्यथा उसके खिलाफ चोरी का पर्चा दर्ज करवाने की धमकी दी थी।

बाद में सौदा दस हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत की जांच के बाद बठिंडा रेंज टीम ने आज जाल बिछाकर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *