गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

1.3 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

चेन्नई : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु में गहरे समुद्र में एक नाव का पीछा करते हुए उसमें रखे 300 किलो गांजा और 500 ग्राम हशीश का तेल जब्त किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मंडपम में आईसीजी स्टेशन ने एनसीबी के साथ एक संयुक्त अभियान में रामेश्वरम से एक संदिग्ध नाव के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी कड़ी मशक्कत के बाद हाथ में आये क्योंकि अधिकारियों को देखते हुए उन्होंने तेज रफ्तार से नाव में भागना शुरू कर दिया था। तलाशी में नाव से 300 किलोग्राम गांजा के आठ बैग और 500 ग्राम हशिश का तेल जब्त किया गया। इन नशीले पदार्थों की कुल कीमत 1.3 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *