कोटा : राजस्थान में बूंदी जिले के केशवरायपाटन के पास आज वैन की ट्रक से टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ब्रिजलिया गांव निवासी नंदकिशोर मेहरा ने आज रात अपने घर पर रात्रि जागरण का कार्यक्रम रखा था। इस जागरण से पहले वह अपने परिवारजनों और कुछ रिश्तेदारों के साथ बूंदी जिले में इंद्रगढ़ के पास स्थित धार्मिक स्थल कमलेश्वर महादेव के कुंड में स्नान के लिए कल रात को वैन से गये थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह वापस लौटते समय अरनेठा गांव के पास केशवरायपाटन रोड पर उनकी वैन आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से उसके पीछे घुस गई। इस हादसे में वैन में सवार सभी 12 लोग घायल हो गए जिसमें से बारां जिले के अंता निवासी एक युवक विकास (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों में शामिल नंद बिहारी (36) जगदीश मेहरा (40), राजेंद्र (40), आरती (36),मोहनलाल (26) सुगना बाई (36), राजू (30) और एक तीन वर्षीय बालक लक्ष्य घायल हो गए जिन्हें कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है।
वैन की ट्रक से टक्कर 1 की मौत, 11 घायल
