गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकराई, दंपति की मौत-बेटा घायल

श्रीगंगानगर : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर थाना क्षेत्र में नोहर मार्ग पर चाइया- थालड़का के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से सवार दंपति की मृत्यु हो गई तथा दंपति का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अनूपगढ़ शहर निवासी दंपति पवन अग्रवाल (55) शीला देवी (53) के बागपत (उत्तर प्रदेश) में एक धर्म स्थल की यात्रा कर वापस आते समय कल रात्रि डेढ बजे थालड़का-चाइया के बीच कार पेड़ में जा लगी। जानकारी के मुताबिक कार को पवन अग्रवाल खुद चला रहा था। किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से कार पेड में जा टकराई।
पुलिस के मुताबिक तीनों को घायल अवस्था में रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पवन और शीला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक दंपति के शवों को आज सुबह अनूपगढ़ लाया गया। वहां के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। मृतक दंपति का आज दोपहर बाद अनूपगढ़ में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति का बेटा राजेश (30) हनुमानगढ़ के एक हॉस्पिटल में उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *