गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में दो आंतकवादी, सहयोगी समेत गिरफ्तार

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में दो सक्रिय आतंकवादियों और एक महिला सहित उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेश विजय कुमार ने नागरिकों के लक्षित करने की योजना बना रहे आतंकवादी मॉड्यूल का भंडोफोड़ होने के बड़ी सफलता बताया है। गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के गुंदबल नर्सरी में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा,“बांदीपोरा पुलिस ने सेना की 13वीं राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ गुंदबल नर्सरी में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।” पकड़े गए आतंकवादियों की पहचान राख हाजिन निवासी मुसैब मीर उर्फ मोया और गुलशनाबाद हाजिन निवासी अराफात फारूक वागे उर्फ डॉ आदिल के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, “पकड़े गए आतंकवादियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक एके-56 राइफल, चार एके सीरीज मैगजीन, जिंदा कारतूस, आरडीएक्स पाउडर, कील और बॉल बेयरिंग, 9 वोल्ट की बैटरी, डेटोनेटर, आईईडी मैकेनिज्म सर्किट, रिमोट कंट्रोल, लूज वायर समेत आपत्ति जनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।”
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने पकड़े गए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान वंगीपोरा सुंबल निवासी इमरान मजीद मीर उर्फ जाफर भाई और वहाब पर्रे मोहल्ला हाजिन निवासी सुराया राशिद वानी उर्फ सेंटी उर्फ ताबिश के रूप में की गई। इसके पास से दो हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पकड़े आतंकवादी मॉड्यूल को पाकिस्तान अधिकृत (पीओके) से लश्कर के आतंकवादी कमांडर उर्फ ​​समामा उर्फ ​​बाबर द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। आम जनता के मन में डर पैदा करने के लिए मॉड्यूल को नागरिकों और सुरक्षा बलों पर बड़े हमले करने का निर्देश दिया गया था। उन्हें किसी भी भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट करने का भी काम सौंपा गया था, ताकि अधिक से अधिक नागरिक हताहत हो सकें और एक बड़ी त्रासदी को टाल सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *