गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा जिले के एक गांव में एक छह वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में एक ग्रामीण युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी क्योंकि बच्ची की मां अपनी दूसरी बेटी को स्कूल छोड़ने गयी थी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतनामपुरा पुलिस थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *