बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के दो थाना क्षेत्रों में पंजाब निवासी दो व्यक्तियों समेत तीन लोगों को नौ हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वरला के थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दूधखेड़ा ग्राम में पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल थाना निवासी मनिंदर सिंह और शहीद भगत सिंह नगर जिले के राहो थाना निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह को 3 देशी पिस्तौल और दो मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह जिले की नागलवाड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से तुषार केसरवानी निवासी घमापुर थाना जबलपुर (मप्र) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच देशी रिवाल्वर, एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया।
अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार
