गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने के आरोपी समुदाय विशेष के दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। परिजनो का आरोप है कि पकड़े गए युवक धर्म परिवर्तन कर युवती को निकाह करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नारखी क्षेत्र की रहने वाली युवती को गांव के रहने वाले एक समुदाय विशेष के दो युवक चार दिन पहले सुबह करीब चार बजे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए थे। परिजनों ने खोजबीन की, युवती का कोई पता नहीं लगा। युवती के परिजनों ने इसकी जानकारी नारखी थाना पुलिस को दी थी।
पुलिस ने आरोपी युवक गुल मोहम्मद व अजर हसन के ‌खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को प्रयास करने के साथ ही युवती को बरामद करने का प्रयास करने लगी। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को नारखी रजावली मार्ग से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही अगवा की गई युवती को बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसको बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए थे इसके साथ ही आरोपी युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने के साथ ही निकाह के लिए दबाव बना रहे थे इस बीच आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *