गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ छठे दिन भी नहीं आया पकड़ में

कोटा : राजस्थान के कोटा में सकतपुरा के शहरी रिहायशी इलाके नान्ता में घुस आए तेंदुए को आज छठे दिन ही पकड़ा नहीं जा सका। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने जिला प्रशासन को तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास तेज करने और जरूरत होने पर बाहर से विशेषज्ञ बुलाने के निर्देश दिए हैं।
कुन्हाड़ी-सकतपुरा इलाके के नान्ता के आवासीय क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आया था और यहां स्थित रियासतकालीन गढ़ में प्रवेश कर गया था जो आबादी क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक है और इस गढ़ में दो सरकारी विद्यालय भी चलते हैं जिनको तेंदुए के यहां देखे जाने के बाद से ही अन्यन्त्र स्थानांतरित कर दिया गया है। तेंदुए के गढ़ में घुसे होने की पुख्ता जानकारियां जुटाने के बाद वन विभाग ने यहां उसे पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरों में यह तेंदुआ।
घूमता तो नजर आ रहा है लेकिन अभी तक वह यहां लगाए गए पिंजरों में नहीं फंसा है जिसके कारण आज छठे दिन भी नान्ता गढ़ के आसपास के आवासीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज तड़के यह तेंदुआ शिकार की तलाश में नान्ता आवासीय इलाके में भी नजर आया था जिसे देखकर लोगों के शोर मचाने पर वह वापस भागकर गढ़ के भीतर घुस गया।
वन्यजीव विभाग की टीम भी लगातार नान्ता गढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में बने रह कर तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रिय है, लेकिन उनकी काफी कोशिशों के बावजूद भी अभी तक यह तेंदुआ उनके पिंजरों में नहीं फसा है जिसके कारण पिछले छह दिन से यहां के रहवासी दहशत के माहौल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *