गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आयकर ऑफिस की कैंटीन में फर्जी इंटरव्यू

100 से ज्यादा लोगों से 5-5 लाख वसूले; नियुक्ति पत्र पर प्रिंसिपल चीफ कमिशनर की सील
लखनऊ :
2013 में अक्षय कुमार और अनुपम खेर की इनकम टैक्स पर एक फिल्म ‘स्पेशल-26’ आई थी। फिल्म में जिस तरह फर्जी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम तैयार की जा रही थी। ठीक उसी तरह इनकम टैक्स विभाग के मुख्यालय प्रत्यक्ष कर भवन में भी इंटरव्यू का खेल चल रहा था। यही नहीं जो नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं, उस पर प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर की सील लगी हुई थी।
आयकर भवन में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। हैरत की बात है कि ये गिरोह प्रत्यक्ष कर भवन के अंदर ही नौकरी दिलाने के नाम पर 2 से 5 लाख रुपए की वसूली कर रहा था। करीब 15 दिन से कार्यालय की कैंटीन में इंटरव्यू चल रहे थे। मगर किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। इस ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने जब पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। गिरोह में शामिल प्रियंका और 7 लोग पकड़े गए है। उनके पास से विभाग की मोहर-दस्तावेज मिले हैं।
प्रशासनिक अधिकारी बनकर करते रहे इंटरव्यू
मुख्यालय में ये गिरोह खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों को कैंटीन के पास बुलाते थे। उनका इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र भी थमा देते थे। नियुक्ति पत्र के बाद वह टोकन मनी के तौर पर 3 से 5 लाख रुपए लेते थे। बताया जा रहा है कि स्स् श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी के नाम पर 100 से अधिक लोगों ने नौकरी के नाम पर पैसे लिए गए। दरअसल, मंगलवार की शाम कुछ अधिकारी कैंटीन में पहुंचे तो वहां नए चेहरे दिखे। पूछने पर पता चला कि किसी प्रियंका मैडम से मिलने आए हैं। उस दौरान कुल 9 लोग प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की। ऐसे में सभी लोग भागने लगे।
इसके बाद मेन गेट को बंद करवा दिया गया। हालांकि, तब तक दो लोग भाग चुके थे। 7 लोग पकड़ में आए। उनको कैंटीन में बैठा लिया गया। उसके बाद प्रियंका आई तो राज खुला। पूछताछ में पता चला की महिला 15 दिन से लगातार मुख्यालय परिसर में युवक-युवतियों का इंटरव्यू ले रही थी।
इंटरव्यू के दौरान दो महिलाएं रहती थीं मौजूद
विभागीय सूत्रों के अनुसार, कैंटीन के पास इंटरव्यू के दौरान 2 महिलाएं मौजूद रहती थीं। यहां अधिकारियों के जानने वाले भी आते थे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे कुछ कर्मचारियों ने विभाग के जनसंपर्क अधिकारी को बताया कि स्टाफ कैफेटेरिया में कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद यहां अधिकारी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *