नई दिल्ली : किशोर कुमार मेमोरियल क्लब द्वारा हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर की याद में प्यारेलाल भवन में संगीतमय श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गीत- संगीत के प्रोत्साहन से जुड़ी हुई प्रमुख संस्था सखा के चेयरमैन अमरजीत सिंह कोहली एवं प्रख्यात संगीत मर्मज्ञ पी॰ के॰ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कला मर्मज्ञ लाला राम एवं सी॰ पी॰ शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर मौजूद थे।
संस्था के महासचिव कमल धिमान ने बताया कि इस अवसर पर कला, संगीत और समाज सेवा के छेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए तक़रीबन दो दर्ज़न लोगों को किशोर कुमार कला रत्न एवं समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अल्पसंख्यक अयोग, दिल्ली सरकार के चेयरमैन ज़ाकिर खान के द्वारा दिया गया।
देश के कोने-कोने से आए हुए गायकों ने इस अवसर पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाने गाकर उन्हें श्रधांजलि दी।इस अवसर पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर की दुर्लभ तस्वीरों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। यह संस्था पिछले बीस सालों से इस कार्यक्रम के ज़रिए उभरते गायकों को प्रोत्साहित कर रही है।
