दिल्ली के होटल में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, खुद को भी मारी गोली
नई दिल्ली : दिल्ली के होटल में एक शादीशुदा युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नरेला का मंगलवार का है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी ली।
पहले प्रेमिका, फिर खुद पर चलाई गोली
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि होटल के कर्मचारी के मुताबिक, 38 साल का आरोपी प्रवीण उर्फ सीटू और उसकी 39 साल की प्रेमिका दोनों साथ में होटल आए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इसके चलते गुस्से में प्रवीण ने प्रेमिका के सीने में गोली मार दी। बाद में खुद के सिर पर भी गोली चला ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं आरोपी का इलाज चल रहा है।
बच्चों संग गांव में रहती है आरोपी की पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण की सुशीला नाम की पत्नी है, जो अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। यह पहला केस नहीं है जब आरोपी ने किसी को गोली मारी है। इसके पहले 21 सितंबर को उसने गौरव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में जमानत के बाद वह जेल से बाहर आ गया था।
शादीशुदा युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की
