गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केरल में दूध की कीमत में वृद्वि

तिरुवंनतपुरम : केरल में मिल्मा ने डेयरी किसानों की वित्तीय मुश्किलें और बढती लागत को देखते हुए अगले महीने से दूध की कीमत छह रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (केसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के.एस. मणि ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें एक दिसंबर से प्रभावी होगी। इससे पहले 2019 में चार रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय अतिरिक्त राशि का 83.75 प्रतिशत (3.35 रुपये) किसानों के पास गया था
इस बार भी यह अनुपात जारी रहेगा। यानी छह रुपये का 5.025 रुपये किसान को दिया जायेगा। दूध का मूल्य बढ़ाने का निर्णय एक मिल्मा द्वारा नियुक्त पैनल के डेयरी किसानों के खर्च पर एक अध्ययन के बाद करने का निर्णय लिया गया है। इस पैनल में राज्य के पशु चिकित्सा और कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। समिति ने पिछले सप्ताह सौंपी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि किसानों को प्रति लीटर दूध पर 8.57 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद मिल्मा निदेशक बोर्ड ने एक बैठक बुलाई और पाया कि दूध की कीमत में बढ़ोतरी अनिवार्य थी। निदेशक मंडल के फैसले पर सरकार के साथ चर्चा की गई और बढ़ोतरी को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि खरीद कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ, दुग्ध सहकारी समितियों और वितरकों में से प्रत्येक को नई मूल्य वृद्धि का 5.75 प्रतिशत मिलेगा जबकि 0.75 प्रतिशत राशि डेयरी किसान कल्याण कोष बोर्ड को जाएगी।
मिल्मा को बढ़ी हुई राशि का 3.50 प्रतिशत मिलेगा जबकि 0.50 प्रतिशत प्लास्टिक उन्मूलन कोष के लिए निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 1980 में स्थापित मिल्मा एक राज्य सहकारी समिति है जिसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *