गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो वाहनों की टक्कर 1 की मौत, दो घायल

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में नादौन कस्बे के स्कूटी और टिपर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को दी। नादौन के थाना प्रभारी श्री योग राज ने आज यहां बताया कि बुधवार रात को हुई इस टक्कर में घायल हुए तीनों स्कूटी सवारों को नादौन अस्पताल लाया गया।

वहां से उन्हें उपचार के लिए टांडा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल स्थानांतरित किया गया। स्कूटी चालक अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना के समय तीनों स्कूटी सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *