गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झाबुआ व आलिराजपुर में शराब पर प्रतिबंध

झाबुआ : मध्यप्रदेश के झाबुआ व अलिराजपुर सीमा से लगे गुजरात में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर देशी और विदेशी दोनों ही प्रकार के शराब के बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुजरात में एक व पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके कारण गुजरात की सीमा से सटे झाबुआ और अलीराजपुर जिले में संचालित देशी व विदेशी शराब के बिक्री पर मतदान के दिन प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके साथ ही इन इस दोनों जिलों में बंदूक लायसेंस को निरस्त कर थानों में जमा कराने के लिए निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य है कि आलिराजपुर जिले के 44 गांव और झाबुआ जिले के 54 गांव गुजरात सीमा से लगते है। जिसके कारण इन गांवों की 368 बंदूकों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने थानों में जमा करवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *