गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में दो वाहन चोर गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में गुरूवार को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नींबू चट्टी स्थित काली मंदिर के समीप भोर करीब चार बजे वाहन चैकिंग के दौरान बाईक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार प्रांत के सिवान जिला निवासी बदमाश सुनील कुमार पुलिस की गोली से घायल हो गया वहीं सिवान का ही मुकेश चौधरी को धर दबोचा गया। गिरोह का एक सदस्य मौके से भागने में सफल हो गया । पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने बताया कि दोनो आरोपी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं और ये दोनो वाहनों की चोरी की घटना को अंजाम देते थे । हाल ही में इन्होंने थाना क्षेत्र के ही गांव से एक चार पहिया वाहन की चोरी की थी और गुरुवार को भी बाईक चुरा के भाग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *