गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस पर हमला, तीन घायल

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल के नखासा क्षेत्र में फरार अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर गुरूवार को अभियुक्त के परिजनो ने हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि थाना नखासा की पुलिस टीम बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत के मोहल्ला दीपा सराय में धारा 307 के अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए गई थी । रिजवान कातिलाना हमला करने के आरोप में फरार चल रहा था, जिसके घर पर होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
पुलिस को देखकर रिजवान के परिजनों ने रिजवान को भगाने का प्रयास किया और पुलिस से मुज्जमत की। इस प्रयास में रिजवान के परिवार वालों ने अपनी छत से पुलिस टीम पर पथराव किया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हमला करने के आरोप में धारा 307 आदि के अंतर्गत दस नामजद और पन्द्रह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें से छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *