लूट का सामान भी जब्त
ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक दंपति से हुयी लूट के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के जेवरात जब्त कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम राजेश दंडोतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण मोतीउर रहमान ने यहां पत्रकारों को बताया कि 22 नवंबर को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र के पटेल नगर स्थित आदित्य स्कूल के सामने बिजली विभाग के सेवानिवृत इंजीनियर और उनकी पत्नी के साथ मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े झपट्टा मारकर नगदी और ज्वेलरी से भरा पर्स छीनकर भाग निकले थे।
जांच के बाद पुलिस ने आज मेला ग्राउण्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा। पकड़े गये संदिग्धों से उक्त लूट के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में आदित्य स्कूल के सामने महिला का पर्स छीनकर भागने की घटना को स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों बदमाशों में एक युवक नाबालिग हैं। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
