उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर मेें इनरव्हील क्लब द्वारा घुटनों के दर्द में प्रत्यारोपण पर गुरूवार को परिचर्चा आयोजित की गई। इनरव्हील क्लब इनरव्हील क्लब प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहमदाबाद के प्रख्यात ऑर्थाेपेडिक डॉ धीरज कुमार मरुथी, विशिष्ठ अतिथि राज उदयपुर की वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ बलदीप शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी थी।
परिचर्चा में डॉ धीरज कुमार मरुथी ने बताया कि जीवन शैली में किस प्रकार बदलाव लाकर घुटनों को प्रत्यारोपण से बचाया जा सकता है। उन्होंने उस नवीन तकनीक के बारें में बताया जिसमें घुटनों के जोड़ों को कम से कम नुकसान के नया प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
परिचर्चा में उदयपुर की वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.बलदीप शर्मा ने बताया कि एक्सरसाइज द्वारा एवं फिजियोथैरेपी के द्वारा घुटनों को लंबी उम्र दी जा सकती है एवं जीवन शैली में थोड़े बहुत बदलाव करके घुटनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। क्लब की प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने कहा कि हमारें जीवन शैली में हमें तंदुरुस्त रहना बहुत ज्यादा जरूरी है और इसके लिए हमें चिकित्सक के बताए हुए तरीकों को अपनाना चाहिए।
इनरव्हील क्लब द्वारा घुटनों के दर्द पर परिचर्चा आयोजित
