गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की तरयासुजान थाने की पुलिस ने गुरुवार रात रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ कल रात बाघाचौर में एपी तटबंध के निकट हुई। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
गौरतलब है कि 13 नवंबर की शाम मोटरसाइकिल से सिसवानाहर बाजार से अपने घर अहिरौलीदान लौट रहे वीरसागर गोंड (35) को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान वीरसागर की मौत हो गई थी। इस मामले में घायल बदमाश वांछित था।
तरयासुजान थाना प्रभारी आर के सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम रोहित कुमार है। वह बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के फुलुगनी गांव का निवासी है।

यह शातिर अपराधी है। कुछ दिनों पहले अहिरौलीदान निवासी वीरसागर को गोली मारने के मामले में वह वांछित था। उस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम रखा गया है। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास एक तमंचा और कारतूस मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *