गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सीडी, ऊर्जा, दूरसंचार, ऑटो समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जा रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.96 अंक की मामूली बढ़त लेकर 62293.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.65 अंक बढ़कर 18512.75 अंक पर रहा। हालांकि बीएसई की बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी की रफ्तार अधिक रही। इस दौरान मिडकैप 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 25,595.63 अंक और स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़कर 29,201.69 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3632 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2119 में लिवाली जबकि 1386 में बिकवाली हुई वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 28 कंपनियों में तेजी जबकि 21 में गिरावट रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 15 समूहों में लिवाली हुई। कमोडिटीज 0.32, सीडी 0.67, ऊर्जा 0.84, इंडस्ट्रियल्स 0.45, आईटी 0.42, दूरसंचार 0.52, ऑटो 0.87, धातु 0.58, तेल एवं गैस 0.69, रियल्टी 1.08 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.83 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.40 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.19, जापान का निक्केई 0.35 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *