श्रीनगर : केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों को जम्मू-कश्मीर के टेरेटरी केयर अस्पताल में कैशलेस सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के लाभ के लिए नामांकित किया जाएगा। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसकेआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. फारूक ए. जान ने कहा कि सीजीएचएस योजना के तहत केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। उन्हें कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सभी तौर-तरीकों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
एसकेआईएमएस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को गूगल लिंक के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक प्रोफेसर परवेज कौल, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर फारूक ए जन , प्रशासनिक प्रभारी ओपीडी और एमआरडी डॉ. समीना मुफ्ती , अधीक्षक इंजीनियरिंग आईटी एर फारूक ए वानी , मुख्य लेखा अधिकारी बिलाल और एडी सीजीएचएस चंडीगढ़ के डॉ. अश्विनी हिस्सा लिया। एसकेआईएमएस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बैठक में सीजीएसएस के तहत केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को कैशलेस स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई और इसे अंतिम रूप दिया गया।
पेंशन भोगियों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा
