अहमदाबाद : गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी की गयी सुरक्षा चौकसी के बीच अहमदाबाद शहर के शाहपुर क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने ढाई लाख रुपये से अधिक से मादक पदार्थ बरामद करके एक युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर खानपुर इलाके में बीती रात एक कार की तलाशी ली गयी।तलाशी के दौरान उसमें से 29 ग्राम एमडी मादक पदार्थ जब्त कर एक युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
