गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

बडी मात्रा में नकली शराब बरामद

उदयपुर : राजस्थान में आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आज जिले के मावली क्षेत्र में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि मावली में अलसुबह आबकारी निरोधक दल की टीम ने आगोरिया गांव में अभियुक्त सुरेंद्र सिंह निवासी पीला खेड़ा, सेमलिया तहसील डूंगला जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से मांगीलाल के खेत पर बने कमरे से स्प्रिट से अवैध नकली देशी शराब व आर एम एल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
खेत पर बने कमरे से 33 कार्टून नकली देशी मदिरा गुलाब जिसमें कुल 1584 पव्वे एवं 2 कार्टन काउंटी क्लब जिसमें 96 पव्वे काउंटी क्लब व्हिस्की आर एम एल से भरे, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे 800 खाली पव्वे गुलाब के , पव्वों पर लगने वाले 1050 लाल ढक्कन, 40 काउंटी क्लब के खाली कार्टन, 20 खाली गत्ता कार्टून गुलाब के पव्वों, एक पव्वा पैकिंग मशीन, एक बोतल कलर, एक बोतल एसेंस, जीएसएम व काउंटी क्लब पव्वों के गत्तों पर लगने वाली कुल पांच टेप रोल, काउंटी क्लब पव्वों पर लगने वाले 500 लेबल, दो खाली स्प्रिट के ड्रम इत्यादि बरामद हुए। उन्होंने बताया कि उक्त बरामद नकली शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के संबंध में अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *