चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के प्रदेश के हर वर्ग को बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुये नगर निगम बठिंडा ने ट्रांसजेंडरों के लिए पहला विशेष सार्वजनिक शौचालय बनाने की पहल की है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने शुक्रवार को यहां बताया कि बठिंडा बस स्टैंड के नज़दीक 90 वर्ग फुट क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों के लिए एक शौचालय का निर्माण किया गया है। इस शौचालय में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए भी शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसी तर्ज पर अन्य शहरों में भी इस सुविधा की जल्द ही व्यवस्था की जाएगी।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर के आदेशों के अनुसार नगर निगम पार्षद संतोष महंत वॉर्ड नम्बर 38 ने बठिंडा नगर निगम द्वारा ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए शौचालय का उद्घाटन किया। इसी के साथ यह सुविधा शुरू हो गई ।
ट्रांसजेंडरों के लिए बना विशेष सार्वजनिक शौचालय
