गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वॉल्वो बस पलटने से लगभग 18 लोग घायल

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से नज़दीक बामटा चौक पर आज सुबह निजी वॉल्वो बस केे अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार कम से कम 18 लोग घायल हो गये। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना के समय बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी इसी दौरान बिलासपुर के नज़दीक पहुंचते ही तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। इसमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *