गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झांसी में अपहृत 6 साल की बच्ची बरामद, आरोपी अरेस्ट

दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था, सर्च ऑपरेशन के दौरान स्टेशन के बाहर से बरामद
झांसी :
झांसी के खिल्लावारी गांव से अपहृत 6 साल की बच्ची को पुलिस ने 20 घंटे बाद सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बच्ची को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने स्टेशन के बाहर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार उर्फ सोबी (58) पुत्र दऊआ है। वह जनपद के रानीपुर के देवीसिंहपुरा का रहने वाला है। बच्ची के पड़ोस में उसका साढ़ू रहता है। वह कल साढ़ू के घर गया। वहां से बच्ची का अपहरण कर ले गया था। उसके बच्चे भी है, जिनकी शादी हो चुकी है।
कक्षा एक में पढ़ती है बच्ची
टहरौली थाना क्षेत्र के खिल्लावारी गांव निवासी अरविंद अहिरवार उर्फ आशाराम की 6 साल की बेटी अंशिका उर्फ टिक्की है। जो गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। अरविंद, अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ रहते हैं। शुक्रवार को बच्ची की मां ऊषा और दादा प्यारेलाल खेत पर गए थे। घर पर पिता और दादी कस्तूरी थी।
खेत पर जाने की बात कहकर ले गया
आरोपी अशोक शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अरविंद के घर पहुंचा। उसने कहा मैं रानीपुर से आया हूं, तुम्हारे मौसा का भाई हूं। उसने अपनी नीला बैग रखने को दिया। काफी देर तक वह बैठा रहा। फिर परिजनों के बारे में पूछने लगा। तब दादी ने बताया कि वे खेत पर है। इस पर वह बच्ची अंशिका से पूछने लगा कि तुमने खेत देखा है। उसने हां कर दिया। तब वह बच्ची को लेकर खेत पर जाने की बात कहकर ले गया। लेकिन, न तो वह खेत पर पहुंचा और न ही घर लौटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *