गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शुगर मिल में लगी भीषण आग : टरबाइन फटने से चीफ इंजीनियर की मौत

7 कर्मचारी झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश
मेरठ :
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मिल में अचानक टरबाइन फटने से ये हादसा हुआ है। इस घटना में मिल के चीफ इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए। उनकी मौत हो गई। उनके अलावा 7 अन्य कर्मचारियों के भी झुलसने की खबर है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में चीफ इंजीनियर की मौत पर दुख जताया है। अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए है।
अचानक धुआं उठता देख दौड़े लोग
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब अचानक काला धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आसपास के लोग और मिल के कर्मचारी उसी ओर दौड़ने लगे। पता चला कि मिल के अंदर आग लगी है। इस दौरान चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा समेत 7 अन्य कर्मचारी अंदर आग से घिर गए। वे बुरी तरह से झुलस गए। नरेंद्र को खुद को बचाने के लिए तीन मंजिल की तरफ भागे। उन्होंने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *