गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुल्हाड़ी और डंडे से युवक की हत्या

श्रीगंगानगर : राजस्थान में चूरू जिले में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में गांव पाबूसर में दो युवकों ने कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी। थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया पाबूसर निवासी भंवरलाल मेघवाल (40) कल देर शाम को गांव में अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में दो युवकों पूनमचंद तथा विजयपाल मेघवाल ने उसे रोक लिया।

इनके पास लाठी और कुल्हाड़ी थी। दोनों ने ताबड़तोड़ वार कर भंवरलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया और बेहद गंभीर हालत में भंवरलाल को रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रेफर कर दिया।
भंवरलाल को बीकानेर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के भतीजे गणेशाराम (22) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पूनमचंद तथा विजयपाल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *