गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में गिरने के दो हादसों में दो व्यक्तियों की मौत

भीलवाड़ा : राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना इलाके में पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग हादसों में कुएं में गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक ताज मोहम्मद ने बताया कि चिलेश्वर निवासी गणपत सिंह चुंडावत 55 शुक्रवार को अपने खेत पर गये। शाम को घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की, नहीं मिले। आज सुबह उनका शव कुएं में तैरता मिला।
इसी प्रकार सालिया गांव में पूरण सिंह रावत 55 आज सुबह आठ बजे खेत पर गये थे। जहां मोटर चालू करते समय पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा तथा पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *