गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पडौसी द्वारा गोलियां चलाकर 3 भाईयों की हत्या

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर में कुम्हेर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी द्वारा कुछ बाहरी व्यक्तियों को गांव में बुलाकर तीन सगे भाइयों पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात हुई इस घटना में मृतको में से एक भाई आरएसी में तैनात था। गोली लगने से मृतकों के परिवार में से ही घायल एक महिला और दो व्यक्ति को गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाव में हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद तनाव को देखते भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात में मरने बाले तीनो भाईयो के नाम गजेंद्र, समंदर एवं ईश्वर बताये गए है जबकि मृतको में से गजेंद्र की पत्नी के साथ गजेंद्र के बेटे टेनपाल एवं उसके भाई को गोली लगने के बाद गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सिकरौरा गांव में रहने वाले गजेंद्र के बेटे टेनपाल का 24 नवंबर को उसके पड़ौसी लाखन से झगड़ा हो गया था। गांव के पंचों ने उनमें सुलह भी करवा दी थी लेकिन लाखन ने सुलह के बाद भी देर रात अपने दोस्तों को गांव में बुलाया और गजेंद्र के घर में घुस कर तड़ातड़ फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *