गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारपीट कर 45 हजार की नकदी लूटी

भीलवाड़ा : राजस्‍थान में भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ थाना क्षेत्र में जवासिया गांव में दो व्यक्तियों पर कुछ लोगों ने हमला कर कार के कांच तोड़ने एवं मोबाइल एवं 45 हजार से अधिक नकदी लूूटने का मामला सामने आया है। 300 रुपये लूट लिये। परिवादी का कहना है ये लोग पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार, मांडल तहसील के चाखेड़ा हाल शिवपुरा जवासिया निवासी तेजमल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह, अपने मामा के बेटे विनोद कुमार के साथ रात करीब आठ-नौ बजे जवासिया गांव में नाथों की दुकान के बाहर बैइे थे, तभी राजूसिंह, जयसिंह, विजयसिंह एवं राकेश कुम्हार सहित छह सात अन्य लोग हमसलाह होकर आये और लाठियो एवं सरियो से तेजमल एवं उसके भाई विनोद पर हमला कर दिया। राजू ने चांदमल के सिर पर सरिये से वार किया और अन्य न मारपीट की। उसकी कार के कांच भी फोड़ दिये और मोबाइल एवं 45 हजार 300 रुपये थे जो छीन कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *