गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में केरेगांव थाना में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की कार और एक अज्ञात वाहन की भिड़ंत में हुए हादसे में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस आरक्षक विजय राजपूत अपनी पत्नी आरती राजपूत और जुड़वा बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गये थे। सभी कल रात अपनी कार से धमतरी लौट रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था।

नेशनल हाइवे में निमोरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरती की रायपुर में मौत हो गई। जबकि विजय को यहां धमतरी अस्पताल लाया गया और उसकी भी मौत हो गई। एक साल के जुड़वा बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन कार चालक को चोट आई है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *